मायेस्थेनिया ग्रेविस: लक्षण और कारण

लक्षण

मायेस्थेनिया ग्रेविस के कुछ लक्षणों में हैं:
  • कमजोर माँसपेशियाँ।
  • कमजोरी जो आराम करने से ठीक हो जाती है और शारीरिक गतिविधि के बाद अधिक बदतर हो जाती है।
  • दृष्टि सम्बन्धी अवरोध जैसे दोहरा दिखाई देना, दृष्टि को स्थिर कर पाने की असमर्थता और निर्जीव पलकें।
  • थकावट
  • चबाने और निगलने में कठिनाई।
  • श्वास लेने में कठिनाई।
  • सांस की कमी।
  • चलने में कठिनाई।
  • जल्दी में अस्पष्ट बोलना।

कारण

मायेस्थेनिया ग्रेविस माँसपेशियों को तंत्रिकाओं के संकेतों के प्रसारण सम्बन्धी समस्या से उत्पन्न होता है। यह स्व-प्रतिरक्षी स्थिति है अर्थात इसमें शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र अपने शरीर के ही ऊतकों पर आक्रमण करता है।
मायेस्थेनिया ग्रेविस का निश्चित कारण अज्ञात है। कुछ मामलों में यह थाइमस (प्रतिरक्षा तंत्र का एक अंग) की गांठों (ट्यूमर्स) से जुड़ा होता है।



मायेस्थेनिया ग्रेविस (एमजी), मायेस्थेनिया ग्रेविस, माँसपेशियों की कमजोरी, थकावट, तंत्रिका और माँसपेशियों का विकार, दैनिक गतिविधियों के कर पाने की असमर्थता, कमजोरी, मांसपेशियों की गंभीर कमजोरी, Myesthenia Gravis rog, Myesthenia Gravis ke lakshan aur karan, Myesthenia Gravis ke lakshan in hindi, Myesthenia Gravis symptoms in hindi,