डी केरवें रोग: प्रमुख जानकारी और निदान

डी केरवें रोग क्या है?

डी केरवें रोग में अंगूठे को फ़ैलाने वाले विशिष्ट तंतुओं में दर्द्युक्त सूजन आ जाती है। सूजे हुए तंतु और उन्हें ढंकने वाली रचना, उस संकरी सुरंगनुमा रचना से टकराते हैं, जिससे वे गुजरते हैं।
इसे ब्लैकबेरी थम्ब (मोबाईल फ़ोन के यन्त्र के उपयोग से उत्पन्न), गेमर्स थम्ब (अंगूठे की सहायता से खेले जाने वाले खेलों के कारण उत्पन्न), धोबिन वाली मोच, रेडियल स्टाइलॉईड टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें सिंड्रोम, डी केरवें टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें स्टेनोसिंग टीनोसायनोवाइटिस, मदर्स रिस्ट, या ममी थम्ब कहते हैं।

रोग अवधि

उचित उपचार द्वारा लक्षण कुछ समय (4-6 सप्ताह) में ठीक हो जाते हैं। कुछ मामलों में शल्यक्रिया की सलाह दी जाती है।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण शारीरिक परीक्षण और फिन्कलस्टीन जाँच द्वारा होता है।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. डी केरवें रोग क्या है?
डी केरवें रोग में अंगूठे को फ़ैलाने वाले विशिष्ट तंतुओं में दर्द्युक्त सूजन आ जाती है। सूजे हुए तंतु और उन्हें ढंकने वाली रचना, उस संकरी सुरंगनुमा रचना से टकराते हैं, जिससे वे गुजरते हैं।
इसे ब्लैकबेरी थम्ब (मोबाईल फ़ोन के यन्त्र के उपयोग से उत्पन्न), गेमर्स थम्ब (अंगूठे की सहायता से खेले जाने वाले खेलों के कारण उत्पन्न), धोबिन वाली मोच, रेडियल स्टाइलॉईड टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें सिंड्रोम, डी केरवें टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें स्टेनोसिंग टीनोसायनोवाइटिस, मदर्स रिस्ट, या ममी थम्ब कहते हैं।

Q2. इसके लक्षण क्या होते हैं?
रोगी अंगूठे के आधार में तीव्र पीड़ा या दर्द का अनुभव करते हैं। इसके परिणामस्वरूप अंगूठे से सम्बंधित गतिविधियाँ जैसे दबाना आदि दर्द से भरी हुई हो जाती हैं। कलाई के अंगूठे वाले हिस्से में सूजन आ जाती है। अंगूठे को हिलाने पर खटखटाने या जकड़न का एहसास होता है। अंगूठे के पिछले हिस्से में झुनझुनी होती है, जो तर्जनी तक फ़ैल जाती है। यदि यह स्थिति बिना उपचार के लम्बे समय तक रहे, तो दर्द आपके अंगूठे और आपकी कोहनी से कलाई तक के क्षेत्र, या दोनों में फ़ैल सकता है।

Q3. डी केरवें रोग से ग्रस्त होने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
व्यक्ति को हाथ को आराम देना चाहिए। एक समय में लगातार 15-20 मिनट तक बर्फ के पैक का प्रयोग और दर्द और सूजन को कम करने तथा कलाई को आराम देने के लिए अंगूठे के स्पलिंट का प्रयोग दर्द को कम करने के तरीके हैं।

Q4. व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए?
जब दर्द ठीक नहीं हो रहा या अधिक बदतर हो रहा हो और आपकी कलाई अधिक जकड़ गई हो या आपकी कलाई या उँगलियों में झुनझुनी या सनसनी बढ़ गई हो या वे सफ़ेद या नीली पड़ गई हों तो व्यक्ति को डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

Q5. इस स्थिति को कैसे रोका जा सकता है?
व्यक्ति को अत्यधिक गति के कार्य जैसे हाथ और कलाई को मोड़ना, दबाना और जोर से पकड़ना आदि नहीं करने चाहिए।
यदि आप अभी-अभी माँ बनी हैं, तो कुछ गतिविधियों जैसे बच्चे को, बच्चे को रखने की वस्तुओं और बच्चे की बोतल आदि को उठाते समय अपने अंगूठे और तर्जनी को अंग्रेजी अक्षर L के आकार में ना रखें। यदि लक्षणों की शुरुआत हो जाए तो दर्द को बढ़ाने वाली गतिविधि को कम या बंद कर दें। दिन में बार-बार 5-15 मिनट के लिए ठंडी पट्टी लगाते रहें।




डी केरवें सिंड्रोम, ब्लैकबेरी थम्ब (मोबाईल फ़ोन के यन्त्र के उपयोग से उत्पन्न), गेमर्स थम्ब (अंगूठे की सहायता से खेले जाने वाले खेलों के कारण उत्पन्न), धोबिन वाली मोच, रेडियल स्टाइलॉईड टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें रोग, डी केरवें टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें स्टेनोसिंग टीनोसायनोवाइटिस, मदर्स रिस्ट, ममी थम्ब, अंगूठे का दर्द, अंगूठे के उपयोग द्वारा किसी भी चीज को रोकने में असमर्थता, टीनोसायनोवाइटिस, डी केरवें रोग डॉक्टर सलाह, De Quervains Disease rog, De Quervains Disease kya hai?, De Quervains Disease in hindi,