साइटिका: प्रमुख जानकारी और निदान

साइटिका क्या है?

साइटिका किसी भी तरह का दर्द जो साईटिक नस के दबाव या उत्तेजना से उत्पन्न हुआ हो उसे कहते हैं। साइटिक नस शरीर की सबसे लम्बी नस होती है। साइटिका का दर्द खास रूप में कमर से लेकर जांघ के पिछले हिस्से में होता हुआ घुटने के नीचे उतर जाता है। साइटिका ग्रस्त अधिकतर लोगों की आयु 30-50 वर्ष के मध्य होती है।
महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान लक्षणों के उत्पन्न होने की संभावना अधिक होती है।
Sciatica overview

रोग अवधि

  • साइटिक दर्द मंदे से लेकर अत्यंत दर्द युक्त और कुछ दिनों से लेकर कुछ महीनों तक हो सकता है।
  • यदि यह छः सप्ताह से अधिक चलता है, इसे लगातार (क्रोनिक) साइटिका माना जाता है।

जाँच और परीक्षण

  • शारीरिक परीक्षण।
  • एक्स-रे
  • सीटी स्कैन
  • एमआरआई

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.साइटिका क्या है?
साइटिका कमर दर्द (लूम्बेगो) का खास पहचान चिन्ह है जो साइटिक नस के आस-पास रहता हुआ पैर में फैलता है। आमतौर पर यह एक तरफ होता है और मेरुदंड की भीतरी डिस्क के बाहर उभर आने पर नस के मूल में हुई उत्तेजना के कारण होता है।

Q2.मुझे साइटिका कैसे हो सकता है?
आमतौर पर साइटिका मेरुदंड की भीतरी डिस्क के बाहर उभर आने पर नस के मूल में हुई उत्तेजना के कारण होता है। अपवादस्वरूप यह स्पाइनल कैनाल स्टेनोसिस या पिरिफोर्मिस पेशी के संकुचन से होता है।

Q3. साइटिका का उपचार क्या है?
पारंपरिक रूप से साइटिका को विश्राम और दर्दनिवारक दवाओं द्वारा नियंत्रित किया जाता है। फिजियोथेरेपी और पीठ को मजबूत करने वाले व्यायाम निकली हुई डिस्क को ठीक करने में सहायक होते हैं। गंभीर मामलों में शल्यक्रिया की सलाह दी जाती है।

Q4. ठीक होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर साइटिका विश्राम और उपचार लेने के कुछ हफ़्तों से कुछ महीनों में ठीक हो जाता है।

Q5. मैं साइटिका से कैसे बच सकता हूँ?
आप काम के दौरान और नींद में सही शारीरिक भंगिमा रखकर साइटिका से बच सकते हैं। लम्बे समय तक खड़े और बैठे रहने से बचें। गलत तरीके से भारी वजन ना उठाएं। स्वयं का वजन अधिक ना होने दें।




साइटिका, साइटिक न्युरैटिस, साइटिक न्यूराल्जिया, लम्बर रेडिक्यूलोपेथी, कमर दर्द, रेडिक्युलर पैन, बढ़ता हुआ दर्द, लूम्बेगो, कमजोरी, सुन्नपन, साइटिक नस, पिरिफोर्मिस सिंड्रोम, साइटिका डॉक्टर सलाह, Sciatica rog, Sciatica kya hai?, Sciatica in hindi,

2 thoughts on “साइटिका: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.